Posts

Showing posts from November, 2020

करवाचौथ विशेष जानकारी

Image
करवा चौथ 2020 https://youtu.be/9dW11cmf7zI करवा चौथ को विवाहिताओं के लिए सजने और संवरने का दिन माना जाता है। इस दिन महिलाएं अन्न और जल का त्याग कर पति की लंबी आयु के लिए ईश्वर से कामना करती हैं। यह दिन प्रेम, श्रृंगार और आस्था से ओतप्रोत रहता है। इस करवाचौथ पर हम जानेंगे कि क्या यह व्रत गीता अनुसार करना सही है? जानिए करवाचौथ व्रत की तिथि, विधि, हर सुहागन स्त्री की कामना, कैसे बढ़ाएं आयु, मानव जीवन का मूल उद्देश्य और अटल सुहाग ,शास्त्र विरूद्ध भक्ति के दलदल से निकलने के मार्ग के बारे में। किस दिन है करवा चौथ 2020 करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह की चतुर्थी को रखा जाता है, यही कारण है कि इसको करवा चौथ कहते हैं। इस वर्ष 4 नवंबर, 2020 (बुधवार का दिन) को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं पूरे दिन जल की एक भी बूंद नहीं पीतीं और भोजन का एक कण भी नहीं खाती हैं यह एक तरह का निर्जला व्रत भी है। जिससे शरीर को कठोर कष्ट दिया जाता है। शाम को करवा चौथ की कथा सुनने और रात में चांद को अर्घ्य देने के बाद औरतें अपना व्रत पूरा करती हैं। करवा चौथ का व्रत रखने का उद्देश्य क्या है? ...