Life motiveshan

जिंदगी क्या है कुछ वक्त का एक कारवां है,
जो चल पड़ता है किसी अनजान मंजिल को पाने के लिए

समय के साथ साथ मंजिलें भी बदलती रहती हैं
रास्ते बदलने पड़ते हैं इन मंजिलों तक जाने के लिएबचपन जवानी बुढ़ापा कुछ पड़ाव हैं जिंदगी के रास्ते में
इन पड़ावों से गुजरना पड़ता है जिंदगी बिताने के लिए

बहुत से साथी मिलते रहते हैं कुछ विछड़ भी जाते हैं
मगर रुकना मना है बिछड़ों को वापिस लाने के लिए
रास्ते भर किसी एक सही साथी की दरकार रहती है
वर्ना मंजिल पे भी कुछ नहीं बचता सिवा पछताने के लिए

बस जान लो कि ताउम्र सिर्फ चलते रहने से कुछ नहीं होता
एक सही दिशा जरूरी है सही मंजिल तक जाने के लिए

Comments

Popular posts from this blog

जीने की राह

भगवान कौन हैं, कैसा है, कहां रहते हैं, किसने देखा है? जानिये |

मानव के उत्थान!